Jr NTR ने 43वें जन्मदिन पर रचा इतिहास:’Daragon’ टीजर ने तोड़ दिए रिकॉर्ड

Jr NTR ने 43वें जन्मदिन पर रचा इतिहास:'Daragon' टीजर ने तोड़ दिए रिकॉर्ड

नई दिल्ली: साउथ सुपरस्टार Jr NTR ने अपने 43वें जन्मदिन के मौके पर फैंस के खास तोहफा दिया। 19 मई की रात 11:52 बजे उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Dragon’ की पहला टीजर कर दिया, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया।

करीब 4 मिनट 35 सेकंड लंबे इस टीजर में Jr NTR एक बेहद रफ और इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे है। फिल्म में उनका किरदार “Luger” नाम के खतरनाक Assassin का है, जो अफगान ट्रेडिंग कंपनी से जुड़ा हुआ दिखाया गया है।

एनटीआर का जन्मदिन: हैदराबाद में धूमधाम

इस बार NTR ने कई सालों बाद हैदराबाद में अपना जन्मदिन मनाया। शहर की सड़कें बैनर्स, कटआउट, डांस और फ्री फूड से सजी हुई है। फैंस सुबह से ही ‘Tiger’ के घर के बाहर जमा थे और रात होते-होते पूरा शहर कार्निवल में बदल गया।

NTR ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ समय बिताया और ठीक मिडनाइट से पहले टीजर ड्रॉप कर फैंस को सरप्राइज दे दिया। Mythri Movie Makers की इस फिल्म में एनटीआर को देखकर अन्य साउथ सितारे भी बधाई दे रहे हैं। Prabhas, Balakrishna, Allu Arjun और Mahesh Babu जैसे सितारों के फैंस सर्कल से भी शुभकामनाएं आई।

Luger का रौद्र रूप

टीजर में जूनियर एनटीआर Luger के रोल में नजर आ रहे है। रूखा, खूंखार और बेदर्द लुक में वे स्क्रीन पर छा गए है। अफगानिस्तान जैसे रेगिस्तानी इलाके, इंटेंस फाइट सीक्वेंस, घोड़ों पर सवार एक्शन और बैकग्राउंड में Ravi Basrur का थंडरिंग म्यूजिक ने टीजर के और खास बनाया।

टीजर की शुरुआत एक डार्क लाइन से होती है-“And then… The DEVIL WAS BORN.” यह लाइन फैंस के बीच पहले ही वायरल हो चुकी है। तेलुगु वर्जन YouTube पर रिलीज होते ही कुछ घंटों में 4 मिलियन व्यूज पार कर गया। हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन भी तेजी से देखे जा रहे हैं।

कास्ट:
Jr NTR- Luger (मेन लीड)
Anil Kapoor- महत्वपूर्ण रोल (War 2 के बाद दूसरी बार एनटीआर के साथ)
Rukmini Vasanth- फीमेल लीड (‘Kantara’ फेम)
अन्य कलाकार: Biju Menon, Prakash Raj आदि

रिपोर्ट्स के मुताबिक Shahid Kapoor villain रोल के लिए चर्चा में थे, हालांकि आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।

2027 में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म Dragon को 11 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बड़े बजट की एक्शन सागा होगी, जिसे दो भागों में तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Saif Ali Khan ने क्यों कहा- “Amrita Singh से शादी छिपाने की सलाह मेरी जिंदगी की सबसे खराब सलाह थी?

Jr NTR इससे पहले RRR और Devara जैसी फिल्मों से पैन-इंडिया स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। अब फैंस को उम्मीद है कि Dragon उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *