ओलेक्ट्रा का बड़ा कीर्तिमान, देशभर में 4,000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने वाली पहली भारतीय कंपनी

ओलेक्ट्रा का बड़ा कीर्तिमान, देशभर में 4,000 इलेक्ट्रिक बसें चलाने वाली पहली भारतीय कंपनी

4,000 इलेक्ट्रिक बसों के साथ ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने बनाया नया इतिहास, भारत की सड़कों पर यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली कंपनी बनी

दिल्ली: भारत में इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन को नई गति देते हुए ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड (OGL) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कंपनी देशभर में 4,000 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है। यह उपलब्धि भारत के स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन अभियान को नई मजबूती देने वाली मानी जा रही है।

इस ऐतिहासिक मौके पर हिमाचल प्रदेश सरकार को ओलेक्ट्रा की 4,000वीं इलेक्ट्रिक बस सौंपी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने HRTC के लिए 297 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान राज्य सरकार और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक की इलेक्ट्रिक बसें अब देशभर में हरित परिवहन की नई पहचान बन चुकी हैं। कंपनी की 4,000 ई-बसें अब तक 73 करोड़ से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर चुकी हैं और 6.5 लाख टन से ज्यादा कार्बन उत्सर्जन को कम करने में योगदान दिया है। यह उपलब्धि भारत के पर्यावरण-अनुकूल परिवहन अभियान को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

कंपनी के एमडी महेश बाबू ने कहा कि यह केवल ओलेक्ट्रा की सफलता नहीं, बल्कि पूरे देश के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को 4,000वीं इलेक्ट्रिक बस सौंपना कंपनी के लिए बेहद गर्व का क्षण है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्यों के परिवहन उपक्रमों के सहयोग और मजबूत ऑर्डर बुक के दम पर ओलेक्ट्रा आने वाले वर्षों में भी भारत के ग्रीन ट्रांसपोर्ट मिशन का नेतृत्व करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *