आमीन सयानी का निधन: रेडियो के ध्वनि अदाकार अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस !

आमीन सयानी का निधन: रेडियो के ध्वनि अदाकार अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस !

21/02/2024 [13:01]

दिल्ली। 21फरवरी 2024

अमीन सयानी की मौत: रेडियो होस्ट अमीन सयानी ने मंगलवार की रात मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बेटे राजिल सयानी ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने पिता की मौत के बारे में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि अमीन सयानी को बीते दिन हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हे तुरंत ही एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में ले जाया गया. लेकिन रास्ते में ही अमीन सयानी ने दम तोड़ दिया.  जिसके बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस दुखद घड़ी में अमीन सयानी के परिवार के साथ-साथ उनके फैंस भी सदमे में हैं।

अमीन सयानी के ‘बहनों और भाइयों’ के साथ श्रोताओं को संबोधित करने का तरीका आज भी उतना ही ताजा है। वे रेडियो की दुनिया में बादशाह बनकर रहे। उनकी आवाज का जादू सुनने वाले को मंत्रमुग्ध कर देता था, जो अब सिर्फ यादों में रहेगी। उनकी अद्वितीय आवाज ने लाखों लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। उनका निधन रेडियो इंडस्ट्री के लिए एक अपूरणीय क्षति है जिसकी कोई भरपाई नहीं हो सकती। उनके रेडियो में योगदान को सदैव याद किया जाएगा।

हजार से अधिक रेडियो कार्यक्रम प्रोड्यूस/वॉयसओवर किए और लगभग 19,000 जिंगल्स में भी अपनी आवाज प्रदान की। इन योगदानों के लिए उनका नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

अमीन सयानी को रेडियो की दुनिया में उनके योगदान के लिए कई महत्वपूर्ण पुरस्कारों से भी नवाजा गया। कुछ मुख्य अवार्डों में शामिल हैं – गोल्ड मेडल (1991) जो इंडियन सोसाइटी ऑफ एटवरटाइजमेंट द्वारा प्रदान किया गया, पर्सन ऑफ द ईयर अवॉर्ड (1992) जो लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा दिया गया, और Kaan Hall of Fame Award (2003) जो रेडियो मिर्ची द्वारा सम्मानित किया गया।

देश होम