उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट: ऑटो और ई-रिक्शा वालों ने डॉ. उदित राज को दिया समर्थन, शुरू करेंगे अब पोस्टर वार

प्रचार की जिम्मेदारी संभालेंगे ऑटो और ई-रिक्शा वाले

अभियान 200 से अधिक ऑटो-ई रिक्शा ड्राइवरों के साथ किया जाएगा शुरू

नई दिल्ली।

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट के लिए डॉ. उदित राज के प्रचार अभियान को अब ऑटो और ई रिक्शा वाले गति देंगे। शुक्रवार को 200 से अधिक ऑटो ड्राइवरों और ई-रिक्शा वालों ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. उदित राज को मुख्य कार्यालय पहुंच कर अपना समर्थन दिया। उन्होंने समर्थन देने के साथ ही डॉ. उदित राज को आश्वासन दिया कि वह उनके प्रचार की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। जिसके तहत वह उनके पोस्टर और पंफ्लेट अपने ऑटो और ई रिक्शों पर लगाएंगे। ऑटो ड्राइवरों ने कहा कि वह उनके प्रचार के लिए अभी 200 से अधिक लोगों के साथ अभियान शुरू कर रहे हैं, लेकिन आगे करीब 10 हजार ऑटो रिक्शा इस अभियान से जोड़े जाएंगे। जिससे पूरी दिल्ली में इंडिया गठबंधन के लिए अभियान का विस्तार किया जाएगा।

बता दें कि इस अभियान का सीधा संदेश बीजेपी को हराने से जुड़ा है। रणनीतिक तौर पर डॉ. उदित राज के सहयोगियों का मानना है कि इससे आम जनता तक पहुंचना आसान होगा। उत्तर-पश्चिम दिल्ली में ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवरों ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि पिछले 10 साल में गरीब लोगों के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। महंगाई इस कदर बढ़ी हुई है कि लोगों का घर चलाना मुश्किल हो रहा है। सरकार के खिलाफ अगर कोई आवाज भी उठा दे तो फिर उसका तो सोचों मत क्या होता है। इंडिया गठबंधन को वोट देकर जन विरोधी केंद्र सरकार को बदल कर लोगों के जीवन में दोबारा खुशहाली लाई जा सकती है। इसलिए ही उन्होंने उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. उदित राज को समर्थन देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह उनके लिए प्रचार अभियान भी शुरू करेंगे। अपने ऑटो और ई-रिक्शा पर पंफ्लेट लगा कर उनके वादों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

एक ऑटो ड्राइवर विजय ने बताया कि देश में पहले भी कांग्रेस ने काफी विकास किया है और आम आदमी पार्टी भी दिल्ली में केंद्र से 10 साल से यहां की जनता के लिए लड़ती आ रही है। बीजेपी के 10 सालों में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ गई है और उन्हें अपने परिवार की शिक्षा और लालन-पालन के लिए सिफर करना पड़ रहा है। उम्मीद है कि इंडिया गठबंधन के जीतने पर गरीब जनता को महंगाई और शिक्षा में राहत प्राप्त हो सकेगी। एक अन्य ई-रिक्शा चालक मंजूर आलम ने कहा कि डॉ. उदित राज हमेशा क्षेत्र के लिए कार्य करते हैं। पहले भी इनके द्वारा ही इस क्षेत्र में काफी कार्य किए गए। वह इसलिए ही उनके सपोर्ट में हैं।

ऑटो और ई रिक्शा वालों द्वारा समर्थन देने पर डॉ. उदित राज ने शु्क्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में ऑटो और ई-रिक्शे वाले काफी अहम भूमिका निभाते आ रहे हैं। वह मुझे समर्थन दे रहे हैं तो यह गर्व की बात है। उन्हें उनके समर्थन देने से जीत की पूरी उम्मीद बंधी है। और उनके साथ रहने से उनके प्रचार अभियान को काफी गति मिलेगी। साथ ही जनता को भी अच्छा संदेश जाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *