नुपुर सेनन ने स्टेबिन बेन के साथ एंगेजमेंट कन्फर्म की। यॉट पर घुटनों पर प्रपोजल, ‘Easiest YES’ कैप्शन। कृति सेनन ने गले लगाया। उदयपुर में 11 जनवरी को शादी। देखें तस्वीरें!
3 जनवरी 2026 को एक बहुत खुशखबरी आई जब कृति सेनन की छोटी बहन और एक्ट्रेस नुपुर सेनन ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड, सिंगर स्टेबिन बेन के साथ एंगेजमेंट की खबर शेयर की। नुपुर ने इंस्टाग्राम पर ड्रीमी प्रपोजल की तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वो चमकते हीरे की अंगूठी दिखाते हुए कैप्शन लिखा: “In a world full of maybes, I found the easiest YES I’ve ever had to say” (दुनिया में इतने शायदों के बीच मुझे सबसे आसान ‘हां’ मिल गया!)
https://www.instagram.com/p/DTCgcseDB1q/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==
प्रपोजल कैसे और कहां हुआ?
यह खास पल एक रोमांटिक यॉट (नाव) पर हुआ, जहां नीला आसमान और खूबसूरत व्यू के बीच स्टेबिन बेन घुटनों पर बैठकर नुपुर को प्रपोज करते दिखे। बैकग्राउंड में डांसर्स ने “Will You Marry Me?” लिखे प्लेकार्ड्स पकड़े हुए थे, जो इसे एकदम फिल्मी और फेयरिटेल जैसा बना देता है। नुपुर एक सुंदर फ्लोरल ड्रेस में थीं, जबकि स्टेबिन ने व्हाइट शर्ट, ब्लू ब्लेजर और मैचिंग पैंट्स पहने थे। प्रपोजल के बाद दोनों ने खुशी से गले लगाया, और नुपुर ने अपनी बड़ी वाली मार्क्वाइज-कट डायमंड एंगेजमेंट रिंग दिखाया |
एक दिल को छू लेने वाला एहसास था कि प्रपोजल के तुरंत बाद दोनों ने वीडियो कॉल पर नुपुर के पेरेंट्स को ये खुशखबरी बताई। सबसे प्यारा पल तब आया जब कृति सेनन ने बहन और फ्यूचर जीजा को जोर से गले लगाया—यह तस्वीर देखकर हर किसी का दिल पिघल गया!
नुपुर-स्टेबिन का रिलेशनशिप कब से?
दोनों का अफेयर 2023 से ही चल रहा था। शुरुआत में ये सिर्फ रूमर्स थे—दोनों साथ छुट्टियां मनाते, फैमिली गेदरिंग्स में दिखते, और स्टेबिन कृति की सोशल मीडिया पोस्ट्स में भी नजर आते थे। लेकिन दोनों ने कभी पब्लिकली कन्फर्म नहीं किया। क्रिसमस सेलिब्रेशन में भी स्टेबिन नुपुर और कृति के साथ दिखे थे। अब ये प्रपोजल ने सारे राज खोल दिए!
शादी कब और कैसे शादी होगी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुपुर और स्टेबिन की शादी 11 जनवरी 2026 को उदयपुर में होने वाली है। यह एक इंटीमेट लेकिन लग्जरीयस अफेयर होगा—केवल क्लोज फैमिली और फ्रेंड्स को इनवाइट किया जाएगा। तीन दिन की सेलिब्रेशन प्लान है, और बाद में मुंबई में इंडस्ट्री फ्रेंड्स के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन भी होगा।
नुपुर सेनन क्या करती हैं ?
नुपुर सेनन (जन्म: 15 दिसंबर 1993) एक ट्रेंड सिंगर और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपना करियर म्यूजिक वीडियोज से शुरू किया, जैसे “Filhall” (अक्षय कुमार के साथ) और “Filhaal 2: Mohabbat”। 2023 में उन्होंने वेब सीरीज Pop Kaun? (कुणाल केमू के साथ) और तेलुगु फिल्म Tiger Nageswara Rao (रवी तेजा, अनुपम खेर के साथ) से एक्टिंग डेब्यू किया। वो एक अच्छी सिंगर भी हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
यह प्यारा मोमेंट पूरे परिवार और फैंस के लिए बहुत खास है। कृति सेनन की बहन अब शादी की राह पर है
यह भी पढ़े : ट्रेजिक न्यू ईयर फायर: स्विस स्की रिसॉर्ट के बार में लगी आग ने छीन ली कम से कम 40 जिंदगियां
