सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामांकित, जानें प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों की उनकी सराहना

सुधा मूर्ति राज्यसभा के लिए नामांकित, जानें प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों की उनकी सराहना

100 से ज्यादा किताबें कर चुकी हैं प्रकाशित

भारत सरकार द्वारा पद्मश्री और पद्म विभूषण से हैं सम्मानित

नई दिल्ली, 8 मार्च, 2024

शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए नामांकित किया है। यह जानकारी प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट के जरिए साझा की है। जिसमें उन्होंने सुधा मूर्ति के द्वारा शिक्षा और सामाजिक कल्याण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की है।

मोदी ने लिखा कि उनकी राज्यसभा में उपस्थिति “नारी शक्ति” का प्रमाण है, जो हमारे देश के भविष्य को आकार देने में महिलाओं की शक्ति और क्षमता को दर्शाता है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1766002676070813995?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1766002676070813995%7Ctwgr%5E3daece9b072a5616d4a428ba355afe974e757ef0%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftimesofindia.indiatimes.com%2Findia%2Fpresident-murmu-nominates-sudha-murthy-to-rajya-sabha-on-womens-day-pm-modi-calls-it-testament-to-nari-shakti%2Farticleshow%2F108321720.cms

जानें कौन हैं सुधा मूर्ति

सुधा मूर्ति साहित्य में दिलचस्पी रखने वालों के लिए एक जाना माना नाम हैं। वह साहित्य और सामाजिक हित में अपने योगदान लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कई पुस्तकें लिखीं हैं, जिनमें डॉलर बहु सबसे चर्चित है। डॉलर बहु कन्नड़ में लिखी गई नॉवेल है, जिसे बाद में इंग्लिश में अनुवादित किया गया था और 2001 में Zee TV पर इसपर आधारित एक टीवी सीरियल भी बनाया गया है। वह अबतक 100 से ज्यादा किताबों को प्रकाशित कर चुकि हैं।

पारिवारिक जीवन की बात करें तो वह कर्नाटक के देशस्थ माधव ब्राह्मण परिवार से हैं। सुधा मूर्ति के पति नारायण मूर्ति, इंफोसिस के सह–संस्थापक हैं। उनकी बेटी, अक्षता, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं। उन्हें 2023 में पद्म विभूषण और 2006 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

होम