नई दिल्ली: पॉप स्टार Taylor Swift एक बार फिर सुर्खियो में आ गई है। 30 अप्रैल को उन्होनें अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 48 घंटे का काउंटडाउन किया, जो कुछ ही मिनटों में गायब भी हो गया। लेकिन कुछ ही समय में यह क्लू सोशल मीडिया पर बड़ा सवाल छोड़ गया।
काउंटडाउन में नीला आसमान, सफेद बादल और पीले नंबर थे, जिसे देखते ही फैंस को Toy Story की याद आ गई। कई लोगों ने इसे आने वाली Toy Story 5 से जोड़ दिया, जो 19 जून 2026 को रिलीज की जा रही है।
हालांकि, बिना किसी आधिकारिक घोषणा के काउंटडाउन का अचानक गायब हो जाना एक रहस्य बन गया है। जिसके चलते सोशल मीडिया पर #TaylorSwiftCountdown तेजी से ट्रेंड करने लगा और फैंस भी अपनी-अपनी राय शेयर करने लगे।
क्या है Toy Story की कहानी?
Toy Story एक ऐसी दुनिया की कहानी है जहां खिलौने इंसानों के सामने निर्जीव रहते हैं, लेकिन अकेले होने पर जीवित हो जाते हैं।
फिल्म का मुख्य किरदार वुडी (Woody) एक काउबॉय डॉल है, जो अपने मालिक एंडी का सबसे पसंदीदा खिलौना और बाकी खिलौनों का लीडर है।
जब एंडी को नया खिलौना बज़ लाइटईयर (Buzz Lightyear मिलता है, तो वुडी को जलन होने लगती है और दोनों के बीच टकराव शुरू हो जाता है।
एक हादसे में दोनों घर से दूर चले जाते हैं और वापस लौटने के इस सफर में उनकी दुश्मनी धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदल जाती है।

काउंटडाउन ने किया Indian Swifties को दीवाना
भारत में भी Swifties की बड़ी में कम्युनिटी है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में फैंस अक्सर मीटअप्स और म्यूजिक सेशन करते नजर आते हैं। इस रहस्यमयी काउंटडाउन ने भारतीय फैंस को भी उतना ही उत्साहित कर दिया है।
सोशल मीडिया पर फैंस इसे कभी नए गाने का इशारा बता रहे हैं, तो कभी किसी बड़े कोलैबरेशन का। कुछ लोग इसे Swift के पुराने एल्बम के नए वर्जन से भी जोड़ रहे हैं।
क्या खुलेगा Taylor का 48 घंटे का रहस्य?
Taylor Swift का यह अंदाज नया नहीं है। छोटे-छोटे क्लू देकर फैंस को एंगेज रखना उनका तरीका है। चाहे यह Toy Story 5 से जुड़ा कोई संकेत हो या किसी नए म्यूजिक प्रोजेक्ट की शुरुआत हो, यह अभी भी साफ नहीं है।
ये भी पढ़ें- तीसरी बार टली रामचरण की ‘Peddi ’, फैंस में नाराज़गी
लेकिन एक बात तय है कि Swift सिर्फ गाने नहीं बनातीं, वह अपने फैंस के लिए एक एहसास तैयार करती हैं। यही वजह है कि उनकी छोटी- छोटी चीज़े ट्रेंड करने लगती है।
अब सभी की नजर 2 मई पर है। क्या उस दिन इस रहस्य से पर्दा उठेगा या Swift कोई नया ट्विस्ट देने वाली हैं
