किन्नर से शादी कर खुश था युवक, लेकिन सच्चाई जानकर उड़े होश, और फिर…

22 नवंबर 2024

कैमूर: भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव के पास पटिया बस्ती में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक किराए के मकान में रहता था। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान मोहम्मद महबूब आलम, पुत्र मोहम्मद खुर्शीद आलम, निवासी बबुरा गांव, भभुआ थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

कैमूर न्यूज:

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले महबूब आलम ने किन्नर मेहंदी उर्फ सोनी से प्यार किया और शादी कर ली। शादी के बाद दोनों अखलासपुर गांव के पटिया बस्ती के पास एक किराए के मकान में पति-पत्नी की तरह रहने लगे। लेकिन इसी बीच महबूब को मेहंदी की एक चौंकाने वाली सच्चाई पता चली, जिसने उसका दिल तोड़ दिया। आइए जानते हैं आगे क्या हुआ।

मृतक के बड़े भाई मोहम्मद मकसूद आलम ने बताया कि महबूब आलम ने चैनपुर थाना क्षेत्र के अरइल गांव की निवासी मेहंदी उर्फ सोनू (किन्नर) से शादी की थी। दोनों पिछले 10 सालों से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे। लेकिन 10 दिन पहले मेहंदी किन्नर किसी अन्य व्यक्ति के साथ फरार हो गई, जिसके बाद से महबूब तनाव में था। जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। आज उसका शव बरामद हुआ है।

किराए के मकान में रहता था महबूब

महबूब आलम ने अपने प्यार के लिए समाज के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। वह अपने परिवार के साथ न रहकर मेहंदी के साथ किराए के मकान में रहता था। लेकिन बीते कुछ समय से मेहंदी की बेवफाई की खबरों ने महबूब का दिल तोड़ दिया था। इसके चलते दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगे थे।

पुलिस की कार्रवाई

भभुआ थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *