डीडी किसान पेश करेगा महिला किसानों की प्रेरक कहानियां और सफलता के संघर्ष

डीडी किसान पेश करेगा महिला किसानों की प्रेरक कहानियां और सफलता के संघर्ष

15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस पर डीडी किसान का विशेष कार्यक्रम दिखाएगा प्रगतिशील महिला किसानों की संघर्षपूर्ण यात्रा और गुलाबो सपेरा का मनमोहक कालबेलिया नृत्य।

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2025:

आगामी 15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस के अवसर पर डीडी किसान चैनल एक विशेष कार्यक्रम प्रसारित करेगा, जिसमें देश की प्रगतिशील महिला किसानों की प्रेरक कहानियों और उनके संघर्ष से मिली सफलता को दर्शाया जाएगा। इस वर्ष यह दिवस दसवां महिला किसान दिवस है, जिसका पहला आयोजन 2016 में किया गया था।

कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो में कई गणमान्य व्यक्तित्व और कृषि क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। प्रसार भारती के चेयरमैन नवनीत कुमार सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, दूरदर्शन के महानिदेशक के. सतीश नंबूदिरीपाद, डीडी किसान के उपमहानिदेशक लोकमान सिंह और उपनिदेशक व कार्यक्रम प्रमुख राजकुमार नाहर ने महिला किसानों को शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।

विशेष कार्यक्रम में जिन महिला किसानों की कहानियां दिखाई जाएंगी, उनमें पद्मश्री राजकुमारी देवी (किसान चाची), पद्मश्री कामाची चेल्लाम्मल (नारियल अम्मा), विमला सिंवर (देश की पहली नमो ड्रोन दीदी), कृषि उद्यमी अन्नू कानावत, ऊर्जा संरक्षण के लिए काम कर रहीं पद्मश्री जनक पलटा, और डेयरी फार्मिंग में योगदान देने वाली रेणु सांगवान शामिल हैं।

साथ ही कार्यक्रम में पद्मश्री गुलाबो सपेरा द्वारा कालबेलिया नृत्य का मनमोहक प्रदर्शन भी होगा, जो राजस्थानी लोक संस्कृति की विश्वव्यापी लोकप्रियता को प्रदर्शित करेगा।

यह विशेष प्रसारण महिला किसानों के संघर्ष, उनकी उपलब्धियों और भारतीय कृषि में उनके योगदान को उजागर करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *