“दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की संभावना: AAP ने किया दावा, बड़ी साजिश का आरोप”

"दिल्ली में राष्ट्रपति शासन की संभावना: AAP ने किया दावा, बड़ी साजिश का आरोप"

“आतिशी ने बताया कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार के खिलाफ बड़ी साजिश चल रही है; विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार आगामी दिनों में केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने जा रही है।”

12 अप्रैल 2024 ,नई दिल्ली

दिल्ली की सरकार की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उनके अनुसार, दिल्ली की चुनी हुई सरकार के खिलाफ एक बड़ी साजिश रची जा रही है। इस बयान के अनुसार, विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। आतिशी ने इस मामले पर प्रेस वार्ता की और बताया कि राष्ट्रपति शासन लगाने के संकेत इसलिए हैं क्योंकि किसी भी IAS अधिकारी की पोस्टिंग जो गृह मंत्रालय करता है, वह अब नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से किसी सीनियर अधिकारी की पोस्टिंग दिल्ली में नहीं हो रही है और कई विभाग खाली हैं, जहां अधिकारी मौजूद नहीं हैं।

आतिशी ने यह भी बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी बिना किसी वजह से गृह मंत्रालय को चिट्ठी लिख रहे हैं कि सरकार काम नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल के पर्सनल सचिव को भी बेवजह हटाया जा रहा है। इस प्रकार की घटनाएँ और कई अन्य संकेतों के मद्देनजर, आतिशी ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ बहुत बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र प्लान किया जा रहा है।

आतिशी ने राष्ट्रपति शासन लगाने की संभावना को गैरकानूनी और असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को बहुमत दिया है और जब तक उनके पास बहुमत है, तब तक राष्ट्रपति शासन नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने इसे जनता के बहुमत का अपमान बताया और कहा कि यह लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी और दिल्ली की महिलाओं को महीने के 1000 रुपए दिए जाएंगे।

हाल ही में, दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर वीके सक्सेना ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार को उनके पद से हटा दिया था। ईडी ने विभव कुमार से पूछताछ की थी और उनके घर के छापेमारी की थी। यह सभी घटनाएँ और कदम दिल्ली में राष्ट्रपति शासन के तैयार होने का संकेत दिखाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *