IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाने का बड़ा क्रिप्टिक हिंट दिया – “Thalapathy ” पोस्ट में जडेजा पिंक जर्सी और पगड़ी में नजर आए! संजु सैमसन के CSK जाने के बाद जडेजा की घर वापसी अब कप्तानी के साथ पूरी हो सकती है।
IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स ने रविंद्र जडेजा को कप्तान बनाने का मजबूत संकेत दिया। 4 जनवरी 2026 को शेयर किया गया सोशल मीडिया पोस्ट जिसमें जडेजा पिंक जर्सी में पगड़ी पहने नजर आए और कैप्शन “Thalapathy ” – ये ‘थलापति’ यानी लीडर का मतलब है! सनजू सैमसन के CSK जाने के बाद ये घर वापसी अब कप्तानी के साथ पूरी हो सकती है। जानिए पूरी डिटेल्स, ट्रेड स्टोरी और क्यों जडेजा बेस्ट चॉइस हैं!
राजस्थान रॉयल्स (RR ) ने IPL 2026 की तैयारी में कप्तानी को लेकर बड़ा विकल्प दिया है कि फैंस में खलबली मच गई है। रविंद्र जडेजा – वो ऑलराउंडर जिन्हें “सर” या “जड्डू” कहकर प्यार किया जाता है अब RR के नए कप्तान बनने वाले हैं!
https://x.com/rajasthanroyals/status/2007813480985006142?s=20
आखिर बड़ा हिंट क्या था?
4 जनवरी 2026 को राजस्थान रॉयल्स ने X (ट्विटर) पर एक क्रिप्टिक पोस्ट डाला जिसमे रविंद्र जडेजा RR की पिंक जर्सी में राजस्थानी पगड़ी पहने हुए बड़े संदार दिखे, और कैप्शन था: “Thalapathy ” (जल्द ही थलापति!)। “थलापति” तमिल में लीडर या कमांडर का मतलब है – और ये CSK फैंस के लिए धोनी-जडेजा वाली लीडरशिप का सिंबल भी रहा है। फैंस ने इसे सीधे कप्तानी का ऐलान मान लिया! पोस्ट वायरल हो गया, और हर तरफ “कप्तान सर जडेजा” ट्रेंड करने लगा। ये हिंट इसलिए और पावरफुल है क्योंकि सनजू सैमसन RR के लंबे समय के कप्तान अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चले गए हैं।
ट्रेड की पूरी कहानी: घर वापसी 17 साल बाद!
नवंबर 2025 में RR और CSK के बीच मेगा ट्रेड हुआ सनजू सैमसन CSK गए, बदले में RR को रविंद्र जडेजा और इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन मिले। जडेजा ने सैलरी कट भी ली (18 करोड़ से 14 करोड़) ये दिखाता है कि वो कप्तानी या बड़ी रोल के लिए तैयार थे , जडेजा का RR से पुराना नाता: 2008 में IPL की शुरुआत RR से हुई, जहां शेन वार्न की कप्तानी में पहला IPL ट्रॉफी जीता। 2008-09 तक खेले, फिर CSK में 12 साल बिताए और अब 37 साल की उम्र में वापसी – अनुभव, शांत दिमाग और मैच-विनिंग स्किल्स के साथ!
जडेजा क्यों सबसे मजबूत दावेदार?
- IPL में 254 मैच, 3,260 रन और 170 विकेट – परफेक्ट ऑलराउंडर!
- 2022 में CSK की कप्तानी भी की (8 मैच)।
- युवा टैलेंट जैसे यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल को गाइड कर सकते हैं।
- एक्सपर्ट्स और फैंस कह रहे हैं: अनुभव की जरूरत है, जडेजा बेस्ट फिट!
RR की IPL 2026 टीम
- रविंद्र जडेजा
- सैम करन
- यशस्वी जायसवाल
- रियान पराग
- ध्रुव जुरेल
- शिमरॉन हेटमायर
- जोफ्रा आर्चर
- रवि बिश्नोई
- और कई युवा प्लेयर्स!
ऑफिशियल ऐलान जल्द ही आने वाला है शायद जनवरी में ही! साथ ही, RCA से विवाद के कारण कुछ होम गेम्स पुणे के MCA स्टेडियम में हो सकते हैं।
यह भी पढ़े : कुकर में बनाएं चाय: 2 सीटी में तैयार होगी कड़क और खुशबूदार टी, स्वाद भी हो जाएगा दोगुना
